पौष्टिक चीजों का करिए सेवन
- फोटो : Freepik.com
थायरॉइड के मरीजों को क्या करना चाहिए?
वैसे तो ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण होने वाली थायरॉइड की समस्या को रोका नहीं जा सकता, फिर भी पोषक तत्वों से भरपूर आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखकर इस बीमारी के खतरे से बच सकते हैं। यदि किसी को थायरॉइड हो जाए तो नियमित इलाज और जीवनशैली पर ध्यान देकर जोखिमों को कम किया जा सकता है।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित दवाएं लेते रहें।
- खान-पान में सुधार जरूरी है। आयोडीन, सेलेनियम, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व थायरॉइड की समस्या में फायदेमंद माने जाते हैं।
- डाइट में अंडे, मछली, दही, नट्स और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।
- नियमित व्यायाम भी जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन नियंत्रित रहता है और तनाव कम होता है।
- समय-समय पर डॉक्टर की सलाह पर थायरॉइड प्रोफाइल टेस्ट कराते रहें ताकि स्थिति का अंदाजा हो सके।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।