तंबाकू-धूम्रपान के कई सारे नुकसान
- फोटो : Freepik.com
तंबाकू-धूम्रपान के इन खतरों को भी जानिए
तंबाकू-धूम्रपान की आदत आपको शरीर को कई और भी प्रकार से नुकसान पहुंचाती है।
- धूम्रपान रक्तचाप और हृदय की धड़कन को बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
- निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड रक्त में थक्के बना सकते हैं, जिससे मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति रुक सकती है और स्ट्रोक का खतरा रहता है।
- निकोटीन एक नशे की लत पैदा करने वाला रसायन है जो मस्तिष्क के डोपामिन को असंतुलित करता है। इससे चिंता-अवसाद का खतरा हो सकता है।
- गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर असर भी इसका असर होता है। गर्भावस्था के दौरान किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन गर्भपात और समय से पहले प्रसव के जोखिमों को बढ़ा देती है।
------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।