फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Food Day 2024: किसी को भी हो सकती हैं मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं, बचाव के लिए क्या खाएं-क्या नहीं?

Wed, 16 Oct 2024 10:33 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : Adobe stock
शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो अपने मन को स्वस्थ रखने पर भी ध्यान दें। अगर आप मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं तो इसका असर शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मानसिक स्वास्थ्य का ठीक रहना हमारे समग्र स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं, इनमें से किसी एक में भी होने वाली समस्या का असर दूसरे की सेहत को प्रभावित करने वाला हो सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सही खान-पान बेहद महत्वपूर्ण है। सही आहार मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ावा देता है और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं कि मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?
विज्ञापन

2 of 4
मेंटल हेल्थ की दिक्कत - फोटो : Freepik.com
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का खतरा

मनोचिकित्सक कहते हैं, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं किसी को भी हो सकती हैं, चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग।मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक तनाव, चिंता या अवसाद जैसी मेंटल हेल्थ की समस्याएं शरीर में इंफ्लामेशन, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इतना ही नहीं मानसिक विकार नींद को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित सकते हैं, जिससे मोटापा और क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

आइए जानते हैं कि अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए खान-पान कैसा होना चाहिए?
विज्ञापन

3 of 4
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
मेंटल हेल्थ ठीक रखने के लिए क्या खाएं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कुछ चीजों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद मानते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां 

पालक, ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं, जो मस्तिष्क में सूजन को कम करती हैं और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती हैं। अध्ययनों में पाया गया है कि हरी सब्जियां मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती हैं। इसके अलावा फल-सब्जियां और साबुत अनाज में फाइबर होता है जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है। गट और ब्रेन हेल्थ के बीच सीधा संबंध है, इसलिए मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए हरी सब्जियां जरूर खाएं।

नट्स और सीड्स फायदेमंद

बादाम, अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीज जैसे नट्स और सीड्स विटामिन-ई और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। स्मृति में सुधार करने और अवसाद के जोखिम को कम करने में नट्स-सीड्स को बहुत फायदेमंद पाया गया है। ज्यादातर नट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, जो मस्तिष्क कोशिकाओं की संरचना और कार्यक्षमता को बढ़ावा देने में फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शराब को कहें न - फोटो : Freepik.com
मेंटल हेल्थ ठीक रखने के लिए क्या न खाएं?

कुछ चीजों का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता है।

कैफीन का सेवन कम करें

बहुत अधिक कैफीन वाली चीजों का सेवन करने वालों में चिंता, बेचैनी और नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जो सीधे तौर पर मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। इसी तरह से प्रोसेस्ड और अधिक चीनी वाली चीजें भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। केक, कुकीज और सॉफ्ट ड्रिंक्स रक्त शर्करा को तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे मूड में अस्थिरता होती है। दीर्घकालिक तौर पर इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

अल्कोहल और धूम्रपान से बचें

अल्कोहल और धूम्रपान मस्तिष्क की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं और अवसाद-चिंता को बढ़ा सकते हैं। किसी भी मादक पेय से बिल्कुल दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अल्कोहल और धूम्रपान शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक माने जाते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें