फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Menstrual Hygiene Day 2026: पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, तभी बचेंगी इंफेक्शन से

Thu, 28 May 2026 09:42 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Menstrual Hygiene Day 2026: आज 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में हम कुछ ऐसी बातें महिलाओं और लड़कियों को बताएंगे, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
World Menstrual Hygiene Day 2026: हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। आज भी कई महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी जरूरी बातों को नजरअंदाज कर देती हैं, जिसकी वजह से इंफेक्शन और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। 

पीरियड्स के दौरान थोड़ी सी लापरवाही बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं सही हाइजीन अपनाएं और अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। इस खास मौके पर जानिए पीरियड्स के दौरान किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकें।
 
 
विज्ञापन

2 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
1. समय-समय पर पैड बदलें
 
  • डॉक्टरों के अनुसार हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलना जरूरी होता है, भले ही फ्लो कम क्यों न हो। 
  • अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो रही है तो इससे पहले भी पैड बदल लेना चाहिए। 
  • साफ और फ्रेश पैड इस्तेमाल करने से शरीर सुरक्षित रहता है और बदबू की समस्या भी नहीं होती।

 
विज्ञापन

3 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
2. प्राइवेट पार्ट की सफाई रखें
 
  • पीरियड्स के दौरान इंटिमेट एरिया की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। 
  • गुनगुने पानी से दिन में 2 से 3 बार सफाई करने से बैक्टीरिया और गंदगी जमा नहीं होती। 
  • ज्यादा केमिकल वाले इंटिमेट वॉश या सुगंधित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा में जलन और एलर्जी हो सकती है।
  •  सफाई के बाद उस हिस्से को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, ताकि नमी के कारण फंगल इंफेक्शन न हो।

 

4 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : फ्रीपिक
3. हाथों को जरूर धोएं
 
  • अक्सर महिलाएं जल्दीबाजी में पैड बदलने से पहले या बाद में हाथ साफ नहीं करतीं, जो संक्रमण फैलाने का बड़ा कारण बन सकता है। 
  • हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया आसानी से शरीर में पहुंच सकते हैं। 
  • इसलिए पैड या टैम्पोन बदलने से पहले और बाद में साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना जरूरी है। 
  • यह छोटी सी आदत कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है।

 
विज्ञापन

5 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
4. सही अंडरगारमेंट पहनें
 
  • पीरियड्स के दौरान हमेशा कॉटन के साफ और आरामदायक अंडरगारमेंट पहनने चाहिए। 
  • कॉटन फैब्रिक हवा को पास होने देता है, जिससे पसीना और नमी कम रहती है। 
  • बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से स्किन पर रैशेज और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। 
  • अगर अंडरगारमेंट गीला हो जाए तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए।

 
विज्ञापन

6 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AI
5. ज्यादा देर तक टैम्पोन न रखें
 
  • जो महिलाएं टैम्पोन का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें इसे समय पर बदलना बेहद जरूरी है। 
  • लंबे समय तक टैम्पोन अंदर रहने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe Stock
6. शरीर को हाइड्रेट रखें
 
  •  पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, ब्लोटिंग कम होती है और थकान भी कम महसूस होती है। 
  • इसके अलावा नारियल पानी, जूस और हेल्दी ड्रिंक्स भी शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
पीरियड्स के दौरान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe Stock Photo
7. असामान्य लक्षण दिखें तो डॉक्टर से मिलें
 
  • अगर पीरियड्स के दौरान ज्यादा खुजली, जलन, तेज बदबू, अत्यधिक दर्द या असामान्य ब्लीडिंग हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • ये किसी इंफेक्शन या दूसरी स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते हैं। 
  • समय रहते डॉक्टर से सलाह लेने पर गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।
  •  महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

----------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें