सीओपीडी और सांस की दिक्कत
- फोटो : Amarujala.com/AI
अस्थमा, एलर्जी और सीओपीडी की दिक्कत
लगातार बनी रहने वाली खांसी के पीछे कई बार अस्थमा या एलर्जी भी कारण हो सकती है। कुछ लोगों में खांसी के साथ सांस फूलने या सीटी जैसी आवाज सुनाई दे सकती है।
- लंबे समय तक धूम्रपान करने वालों में सीओपीडी का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। सीओपीडी में सांस की नलियों और फेफड़ों को लंबे समय तक नुकसान पहुंचता है और धीरे-धीरे सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए लगातार खांसी अनदेखा नहीं किय जाना चाहिए।
डॉक्टर कहते हैं तीन हफ्ते से ज्यादा खांसी होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। खांसी के साथ यदि खून आता हो, सांस लेने में ज्यादा परेशानी या सीने में दर्द हो तो और भी सावधानी जरूरी है। फेफड़ों के कैंसर में भी लगातार या बढ़ती खांसी, सीने में दर्द, सांस फूलना, खून आना और बिना कारण वजन घटना जैसे लक्षण हो सकते हैं। यही वजह है कि खांसी के कारणों का समय रहते पता चलना और इलाज जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।