लिवर को कैसे स्वस्थ रखें?
- फोटो : Adobe Stock
फिर लिवर को हेल्दी कैसे रखें?
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और आहार में सुधार सबसे जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए वजन नियंत्रित रखना जरूरी है। मोटापा फैटी लिवर सहित कोई रोगों का प्रमुख कारण है।
- हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स और फाइबर युक्त भोजन लिवर के लिए अच्छे माने जाते हैं।
- तला-भुना, बहुत ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम से कम खाएं।
- शराब-धूम्रपान से दूरी बनाना बेहद जरूरी है क्योंकि ये लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं।
- बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का अधिक सेवन भी लिवर पर असर डाल सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।