पीलिया रोग और लिवर का कनेक्शन
- फोटो : Adobe Stock
कहीं आपका लिवर भी तो नहीं है खतरे में
लिवर में होने वाली दिक्कतों के कारण आपको लगातार थकान, भूख कम लगने, पेट में भारीपन, मतली-अपच, शरीर में कमजोरी और बिना कारण वजन घटने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- कई बार त्वचा में खुजली या हल्की सूजन भी महसूस हो सकती है।
- यह समझना जरूरी है कि पीलिया भी लिवर की बीमारियों का एक लक्षण है।
- जब लिवर ठीक से काम नहीं करता तो शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने लगता है।
- इस वजह से आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ जाता है।
पीलिया की समस्या का लिवर से क्या संबंध है?
लिवर में होने वाली समस्या या इसके ठीक से काम न करने की स्थिति में लिवर बिलीरुबिन नामक तत्व को ठीक तरीके से शरीर से बाहर नहीं निकाल पाता है। बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने के कारण आपको आंखों और त्वचा में पीलापन नजर आने लगता है, जिसे पीलिया कहते हैं।
बिलीरुबिन एक पीले रंग का पिगमेंट होता है, जो पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनता है। आमतौर पर लिवर इसे शरीर से बाहर निकालता रहता है। रक्त में जब इसका स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है और लिवर इसे बाहर नहीं कर पाता तो इससे त्वचा और आंखें पीली पड़ जाती हैं।