स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन
- फोटो : istock
इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज का इलाज और बचाव
आईबीडी के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, लेकिन सहायक उपचार के साथ सूजन को कम करने और लक्षणों को दूर करने पर ध्यान दिया जाता है। आईबीडी अक्सर शरीर के विभिन्न हिस्सों में समस्याएं पैदा करती है, इसलिए देखभाल के दौरान आईबीडी वाले लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का भी प्रयास रहता है। रोगी की स्थिति के आधार पर दवाइयों और लाइफस्टाइल में बदलाव के माध्यम से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
- खूब सारे तरल पदार्थों का सेवन करें।
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ दें।
- अगर आपको कुछ समय से पेट में दिक्कत हो रही है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।