कानों की सफाई
- फोटो : istock
कानों की सफाई पड़ न जाए भारी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कान के मैल को हटाने के लिए रुई के फाहे, ईयर पिक, पेन या उंगलियों का उपयोग करना कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है, इससे सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है। एसोसिएशन ऑफ ओटोलरींगोलॉजिस्ट (एओआईएनटी सर्जन) द्वारा आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि शहर में हर महीने सैकड़ों ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां लोग अनजाने में अपने कानों को नुकसान पहुंचा चुके होते हैं। डॉक्टर कहते हैं, हमें कानों को अनावश्यक रूप से साफ करते रहने वाली आदत से बचना चाहिए।