कैंसर एक घातक बीमारी है, जिसके मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और बंगलूरू के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज इन्फॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च ने पिछले साल नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम की रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि साल 2025 तक देश में कैंसर के मामले 12 फीसदी तक बढ़ जाएंगे। रिपोर्ट में यह आगाह भी किया गया था कि अगले पांच साल में कैंसर का शिकंजा भारत पर और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। हालांकि कुछ बातें ऐसी हैं, जिनका ध्यान रखा जाए तो कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं वो कौन सी बातें हैं...