वैक्सीनेशम से मिलती है सुरक्षा
- फोटो : Adobe Stock
सालाना फ्लू वैक्सीन लगवाना जरूरी
मौसम में बदलाव के साथ फिर से फ्लू संक्रमण के बढ़ने का खतरा जताया जा रहा है। राजधानी दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में एचओडी, इंटरनल मेडिसिन डॉ. विरेंद्र अग्रवाल कहते हैं, धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। ऐसे में फ्लू के मामले बढ़ सकते हैं।
इसमें सबसे उच्च जोखिम वाले समूह जैसे 65 वर्ष की आयु से अधिक के लोग, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं (प्रसव के 2 सप्ताह बाद तक), अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), कैंसर रोगी एचआईवी के मरीज, मधुमेह, हृदय रोग और गुर्दे की बीमारी वाले लोगों को खास सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।