फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Health Day 2019: वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर जानें कैसे रहना है आपको सेहतमंद

Sun, 07 Apr 2019 11:47 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे का आयोजन करता है। पूरे विश्व में 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। साल 1950 से हर 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाने लगा। इस दौरान हर साल विश्व स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़ी थीम चुनी जाती है फिर उसे विश्व स्तरीय और क्षेत्रीय स्तर पर लागू करने की कोशिश की जाती है। साल 2019 में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज रखी गई है। आइए वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर आपको स्वस्थ रहने की कुछ टिप्स बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सेहतमंद रहने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर सही तरीके से काम करता है। सभी लोगों को दिन भर में कम से कम दो लीटर पानी जरुर पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और शरीर हाइड्रेटेड रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें
स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में लगभग पांच फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि फल और सब्जियों में प्रचूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मौजूद होता है। सुबह के वक्त नाश्ते के दौरान फलों का जस लेना फायदेमंद होता है। इसके अलावा स्नैक्स के रूप में औप तरबूज आदि फल ले सकते हैं। 

4 of 5
डाइट में चीनी और नमक की मात्रा करें कम
डाइट में नमक का ज्यादा इस्तेमाल करने से उच्च रक्तचाप की समस्या के साथ-साथ दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा चीनी खाने से भी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसलिए अपनी डाइट में चीनी और नमक का कम इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fat
वजन को नियंत्रित रखें
आजकल के लाइफस्टाइल के चलते वजन बढ़ने की समस्या आम है। इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी है। वजन बढ़ने से डाइबिटीज, हार्ट अटैक और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें