फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड डायबिटीज डे: बिना मीठा खाए भी बढ़ा हुआ रहता है शुगर लेवल? दवाओं के साथ इन चार आदतों पर भी दें ध्यान

Sat, 14 Nov 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्लड शुगर बढ़ने के पीछे सिर्फ खानपान ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतें भी जिम्मेदार हो सकती हैं। सात घंटे से कम सोना, लगातार तनाव, फास्टिंग और देर रात भोजन करना इंसुलिन की कार्यक्षमता प्रभावित कर सकते हैं। डॉक्टर से जानिए इन आदतों को सुधारने के तरीके।
विज्ञापन
1 of 4
डायबिटीज के संकेत - फोटो : Amarujala.com/AI
डायबिटीज की समस्या सभी उम्र के लोगों में आम होती जा रही है, ये सिर्फ खून में शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। हाई ब्लड शुगर की समस्या अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। कम उम्र के लोग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, खानपान में गड़बड़ी के अलावा शारीरिक गतिविधियों की कमी और तनाव के कारण ये समस्या बढ़ती जा रही है।

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (आईडीएफ) के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 58.9 करोड़ लोग डायबिटीज का शिकार हैं। लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से दिल, किडनी, आंखों और नसों को नुकसान पहुंच सकता है। अक्सर लोग मानते हैं कि ज्यादा मीठा खाने से ही शुगर बढ़ता है, जबकि रोजमर्रा की कुछ आदतें भी इसे प्रभावित कर सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ चीनी कम करना काफी नहीं है, कुछ और चीजों पर भी ध्यान रखना जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
ब्लड शुगर आखिर बढ़ता कैसे है?

डायबिटीज के बढ़ते खतरों को देखते हुए हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है। साल 2026-27 के लिए डायबिटीज डे का थीम है डायबिटीज पर शीघ्र कार्रवाई, इसका मुख्य उद्देश्य बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान करना और जोखिम को कम करना है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, भोजन में मौजूद कार्बोहाइड्रेट पाचन के दौरान ग्लूकोज में बदल जाता हैं, जो खून के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचता है। 
  • पैंक्रियाज से निकलने वाला इंसुलिन हार्मोन ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है, जहां इसका इस्तेमाल ऊर्जा बनाने के लिए होता है। ले
  • किन जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या कोशिकाएं इसका सही इस्तेमाल नहीं कर पातीं, तो खून में ग्लूकोज जमा होने लगता है। इससे ब्लड शुगर हाई हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
स्ट्रेस से बढ़ता है शुगर लेवल - फोटो : Freepik.com
लगातार तनाव में तो नहीं रहते हैं आप?

क्या आप जानते हैं कि काम का दबाव और पारिवारिक परेशानियां भी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती हैं? तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालाईन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं। ये लिवर में ग्लूकोज का उत्पादन बढ़ा सकते हैं, जिससे खून में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। 
  • लंबे समय तक तनाव रहने से इंसुलिन रेसिस्टेंस का जोखिम भी बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए योग, ध्यान और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

कहीं नींद की समस्या तो नहीं है आपको?

अगर आप रोजाना सात घंटे से कम सोते हैं तो यह आदत ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है। नींद की कमी से इंसुलिन की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और इंसुलिन रेसिस्टेंस का जोखिम बढ़ सकता है। 
दरअसल, अच्छी नींद शरीर की जैविक घड़ी यानी सर्कैडियन रिदम को संतुलित रखती है। 
  • नींद पूरी न होने पर इंसुलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है। 
  • इससे मीठा और ज्यादा कैलोरी वाला भोजन खाने की इच्छा भी बढ़ती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
और किन कारणों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर?
 
  • वजन घटाने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का चलन बढ़ा है, लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। लंबे समय तक भूखे रहने से कोर्टिसोल जैसे तनाव वाले हार्मोन सक्रिय हो सकते हैं। ये लिवर को अधिक ग्लूकोज बनाने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे कुछ लोगों में ब्लड शुगर बढ़ सकता है। 
 
  • रात में देर से भोजन करना और खाते ही सो जाना भी ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है। रात के समय शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी दिन के मुकाबले कम हो सकती है। ऐसे में देर रात भारी भोजन करने से शुगर बढ़ने की आशंका रहती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें