फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Diabetes Day 2025: महिला या पुरुष, किसे डायबिटीज होने का खतरा अधिक? वजह भी जानिए आसान भाषा में

Fri, 14 Nov 2025 04:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मेडिकल रिपोर्ट्स कहती हैं, वैसे तो डायबिटीज की बीमारी किसी को भी हो सकती है पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इसका जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। वजन कम होने के बावजूद पुरुष इस बीमारी का शिकार अधिक हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
Diabetes Risk Factors: क्या आपका शुगर लेवल भी अक्सर सामान्य से अधिक बना रहता है? जब भी शुगर की रीडिंग लेते हैं तो ये 200-250 से ऊपर रहता है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। ये स्थिति शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करने वाली हो सकती है।

हाई शुगर की समस्या सिर्फ आंखों और पैरों पर ही असर नहीं डालती है, इसके कारण हृदय रोग, प्रजनन की समस्याओं से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डायबिटीज को कंट्रोल रखने वाली दिनचर्या और आहार में सुधार करने की सलाह देते हैं।

डॉक्टर कहते हैं, डायबिटीज किसी को भी हो सकती है, पहले इसके अधिकतर मामले बुजुर्गों में देखे जाते थे हालांकि अब ये ट्रेंड तेजी से बदल रहा है और अब युवा-बच्चे भी तेजी से इसकी चपेट में आते जा रहे हैं।

डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में एक और सवाल बहुत कॉमन है,  महिला या पुरुष किसे इसका खतरा अधिक होता है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज होने की समस्या - फोटो : Adobe Stock
किसे डायबिटीज का खतरा अधिक?

डायबिटीज के बढ़ते जोखिमों के बारे में लोगों को अलर्ट करने और और इससे बचाव के तरीकों को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है।

क्या डायबिटीज का खतरा लिंग आधारित भी होता है यानी क्या पुरुषों-महिलाओं को ये बीमारी अलग-अलग तरह से प्रभावित करती है? इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट्स कहती हैं, वैसे तो डायबिटीज की समस्या किसी को भी हो सकती है पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इसका जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। वजन कम होने के बावजूद पुरुष इस बीमारी का शिकार अधिक हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पुरुषों में डायबिटीज के मामले - फोटो : Freepik.com
पुरुषों में डायबिटीज का जोखिम

पुरुष डायबिटीज का ज्यादा शिकार क्यों होते हैं, इसके लिए विशेषज्ञ पुरुषों में पेट की चर्बी अधिक होने को प्रमुख कारण बताते हैं। इसके अलावा पुरुषों में इंसुलिन प्रतिरोध और फास्टिंग ग्लूकोज का स्तर भी महिलाओं की तुलना में अधिक होता है, जिसके कारण भी शुगर लेवल बढ़ने और डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है।

पुरुषों में डायबिटीज होने का एक और बड़ा कारण उम्र के साथ टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में गिरावट को भी माना जाता है, जिसका संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है।

4 of 5
डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe stock
पुरुषों में डायबिटीज के साइड-इफेक्ट्स

मेडिकल रिपोर्टस के मुताबिक पुरुषों में न सिर्फ डायबिटीज के मामले ज्यादा देखे जाते हैं, साथ ही डायबिटीज के कारण होने वाली जटिलताओं का खतरा भी महिलाओं की तुलना में ज्यादा रहता है। अध्ययनों से पता चलता है कि मधुमेह से पीड़ित पुरुषों में महिलाओं की तुलना में हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी गंभीर जटिलताओं का जोखिम भी अधिक होता है।

मधुमेह से पीड़ित पुरुषों में स्तंभन दोष (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) होने की आशंका भी तीन गुना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज को कंट्रोल में रखना जरूरी - फोटो : Adobe stock
डायबिटीज को कंट्रोल में रखना जरूरी

मधुमेह रोग विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो डायबिटीज के शिकार पुरुषों में जटिलताएं विकसित होने, विशेष रूप से हृदय रोग, किडनी जैसी दिक्कतें अधिक होती हैं पर महिलाओं में भी इसका खतरा बढ़ता देखा जाता रहा है। डॉक्टर सभी लोगों को नियमित रूप से शुगर की जांच करते रहने की सलाह देते हैं। 

लाइफस्टाइल और खानपान को ठीक रखना, आहार में सुधार और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियां शुगर को कंट्रोल रखने और इसके कारण होने वाली दिक्कतों को कम करने में मददगार है।



--------------------------
स्रोत
Diabetes in Men versus Women

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें