फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Diabetes Day 2023: आपके भी मन में होंगे डायबिटीज को लेकर कई सवाल, विशेषज्ञों से जानिए इसके जवाब

Tue, 14 Nov 2023 09:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वर्ल्ड डायबिटीज डे 2023 - फोटो : iStock
डायबिटीज का खतरा पिछले दो-तीन दशकों में वैश्विक स्तर पर काफी तेजी से बढ़ा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, लगभग सभी इस गंभीर रोग के शिकार देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को डायबिटीज से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। डायबिटीज के कारण कई अन्य प्रकार की बीमारियों के बढ़ने का भी खतरा रहता है, ब्लड शुगर बढ़े रहने की स्थिति में आपके लिवर, हार्ट, किडनी और आंखों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।

डायबिटीज के बढ़ते जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और इससे बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।

डायबिटीज को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, ये क्यों होता है, इससे बचाव के लिए क्या किया जाना चाहिए और क्या आपको भी डायबिटीज का खतरा है? आइए डायबिटीज से संबंधित ऐसे ही कुछ आवश्यक सवालों के जवाब जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज के जोखिम कारक - फोटो : iStock
क्या है डायबिटीज और मैं इसका परीक्षण कैसे करा सकता हूं?

मधुमेह या डायबिटीज ऐसी बीमारी है जिसमें आपका ब्लड शुगर या ब्लड ग्लूकोज के लेवल अस्वास्थ्यकर स्तर तक बढ़ जाता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए भोजन से ग्लूकोज को कोशिकाओं में पहुंचाने में इंसुलिन हार्मोन की भूमिका होती है। डायबिटीज की स्थिति में इस हार्मोन का उत्पादन प्रभावित हो जाता है। कुछ लक्षणों जैसे बार-बार पेशाब आने, वजन कम होने, धुंधली दृष्टि, हाथ या पैर के होने सुन्न या झुनझुनी की समस्या के साथ अक्सर थकान रहना इस बात का संकेत माना जाता है कि आपको डायबिटीज हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज की जटिलताएं - फोटो : istock
क्या डायबिटीज के कारण और भी बीमारियां हो सकती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डायबिटीज एक गंभीर बीमारी होने के साथ कई प्रकार की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण हो सकती है। जिन लोगों को डायबिटीज है और अगर ब्लड शुगर का स्तर अनियंत्रित बना रहता है उनमें कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। मधुमेह वाले लोगों में दिल की बीमारी, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी और कम दिखाई देने की समस्या हो सकती है। 

4 of 5
डायबिटीज का खतरा - फोटो : istock
किन लोगों को होता है डायबिटीज का खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज किसी को भी हो सकता है, हालांकि कुछ स्वास्थ्य स्थितियां आपमें डायबिटीज होने का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 

यदि आपका मधुमेह का पारिवारिक इतिहास रहा हो, अधिक वजन की समस्या हो, शारीरिक रूप से निष्क्रिय रहते हैं या दिन का ज्यादातर समय बैठे-बैठे बीत जाता है तो ये आपको डायबिटीज का शिकार बनाने वाली स्थितियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज की समस्या और उपचार - फोटो : istock
ब्लड शुगर का स्तर कितना होना डायबिटीज का संकेत है?

70 mg/dL (3.9 mmol/L) से 100 mg/dL के बीच के फास्टिंग शुगर लेवल को सामान्य माना जाता है। वहीं भोजन के दो घंटे बाद 140 mg/dL या उससे कम के शुगर लेवल को सामान्य माना जाता है। अगर आपका शुगर लेवल इससे अधिक बना रहता है तो ये संकेत हो सकता है कि आपको डायबिटीज है और डॉक्टर के सलाह की जरूरत हो सकती है।

जीवनशैली और आहार में बदलाव को ध्यान में रखकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें