फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Dengue Day: डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

Mon, 15 Jun 2026 12:26 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Dengue Day: आज विश्व डेंगू दिवस के मौके पर हम आपको बताएंगे डेंगू के 5 लक्षण, जिनके बारे में हर किसी को जानकारी होनी ही चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज - फोटो : AI
World Dengue Day: हर साल बारिश का मौसम आते ही डेंगू के मामलों में तेजी देखने को मिलती है। मच्छरों से फैलने वाली यह बीमारी कई बार गंभीर रूप ले सकती है और समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। 

ऐसे में जब आज विश्व डेंगू दिवस है तो इस मौके पर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे लग सकते हैं, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

यदि डेंगू की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए तो इलाज आसान हो जाता है और जटिलताओं का खतरा भी कम हो जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति को इसके प्रमुख लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी होना जरूरी है। आइए जानते हैं डेंगू के 5 अहम लक्षण, जिन्हें देखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 7
डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज - फोटो : Adobe Stock
1. तेज बुखार
 
  • डेंगू का सबसे पहला और सबसे आम लक्षण अचानक तेज बुखार आना होता है, जो 102 से 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है। 
  • यह बुखार सामान्य वायरल फीवर से अलग होता है क्योंकि यह अचानक शुरू होता है और 2 से 7 दिनों तक बना रह सकता है।
  •  इसके साथ ठंड लगना, कंपकंपी और अत्यधिक कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज - फोटो : Freepik.com
2. सिर और आंखों के पीछे दर्द
 
  • डेंगू में मरीज को तेज सिरदर्द के साथ आंखों के पीछे में असहनीय दर्द होता है। 
  • यह दर्द खासतौर पर आंखें घुमाने या रोशनी में देखने पर और बढ़ जाता है। 
  • यह लक्षण डेंगू को सामान्य बुखार से अलग पहचानने में मदद करता है।

 

4 of 7
डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज - फोटो : Adobe Stock
3. शरीर और जोड़ों में दर्द
 
  • डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार कहा जाता है क्योंकि इसमें शरीर, मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है। 
  • मरीज को उठने-बैठने और चलने-फिरने में भी परेशानी हो सकती है।
  •  यह दर्द कई बार इतना ज्यादा होता है कि व्यक्ति पूरी तरह कमजोर महसूस करने लगता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज - फोटो : Adobe stock
4. त्वचा पर लाल चकत्ते
 
  • डेंगू के दौरान शरीर पर लाल रंग के रैशेज या चकत्ते दिखाई देते हैं। 
  • ये अक्सर बुखार कम होने के बाद या बीमारी के मध्य चरण में नजर आते हैं।
  •  यह त्वचा पर खुजली और जलन भी पैदा कर सकते हैं और संक्रमण की गंभीरता का संकेत हो सकते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज - फोटो : Samvad
5. कमजोरी और थकान
 
  • डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को लगातार थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
  •  यहां तक कि बुखार उतरने के बाद भी शरीर कई दिनों तक सामान्य स्थिति में नहीं आ पाता। 
  • यह लक्षण शरीर में प्लेटलेट्स की कमी और वायरल इन्फेक्शन के कारण होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेंगू के इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज - फोटो : Freepik.com
 डेंगू से बचाव के उपाय
 
  •  घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
  •  मच्छरदानी और रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें।
  •  बुखार होने पर तुरंत जांच करवाएं।
  • पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें।

-------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें