World Chocolate Day 2026: अक्सर लोगों के मन में ये डाउट रहता ही है कि क्या वो डायबिटीज में चॉकलेट खा सकते हैं? आज वर्ल्ड चॉकलेट डे के मौके पर हम आपको इस सवाल का सही जवाब देंगे।
World Chocolate Day 2026: हर साल 7 जुलाई यानी कि आज ही के दिन विश्व चॉकलेट दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी पसंदीदा चॉकलेट का आनंद लेते हैं, लेकिन डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि क्या वे चॉकलेट खा सकते हैं या नहीं।
आमतौर पर चॉकलेट में चीनी और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही प्रकार की चॉकलेट और सीमित मात्रा का चुनाव किया जाए तो मधुमेह के मरीज भी कभी-कभार चॉकलेट का स्वाद ले सकते हैं।
इसे खाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज किस तरह चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं और किन गलतियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 7
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Adobe Stock
क्या डायबिटीज के मरीज चॉकलेट खा सकते हैं?
जी हां, लेकिन सही चॉकलेट और सही मात्रा का चुनाव करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज के मरीज कभी-कभार सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। यह ब्लड शुगर को अचानक बढ़ाने वाली साधारण मिल्क या व्हाइट चॉकलेट की तुलना में बेहतर विकल्प मानी जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Adobe stock
शुगर के मरीजों के लिए कौन-सी चॉकलेट बेहतर?
70% या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट चुनें।
कम चीनी या बिना चीनी वाली चॉकलेट बेहतर विकल्प हो सकती है।
ऐसी चॉकलेट लें जिसमें फाइबर और कोको की मात्रा अधिक हो।
व्हाइट चॉकलेट और अधिक चीनी वाली मिल्क चॉकलेट से बचें।
4 of 7
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Instagram
डायबिटीज के मरीज चॉकलेट खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
एक बार में 20–30 ग्राम से ज्यादा चॉकलेट न खाएं।
भोजन के तुरंत बाद या संतुलित आहार के साथ ही चॉकलेट खाएं।
खाली पेट चॉकलेट खाने से बचें।
रोजाना चॉकलेट खाने की आदत न बनाएं।
ब्लड शुगर की नियमित जांच करते रहें।
यदि शुगर नियंत्रण में नहीं है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना चॉकलेट न खाएं।
विज्ञापन
5 of 7
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Freepik.com
डार्क चॉकलेट के संभावित फायदे
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
ब्लड फ्लो बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है।
मीठा खाने की इच्छा को सीमित मात्रा में पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को चॉकलेट खाने से बचना चाहिए?
जिनका ब्लड शुगर लगातार बहुत ज्यादा रहता है।
जिनकी डायबिटीज अनियंत्रित है।
मोटापे और फैटी लिवर से पीड़ित मरीज।
जिन्हें डॉक्टर ने मीठा पूरी तरह बंद करने की सलाह दी हो।
शुगर के मरीज भी खा सकते हैं ये चॉकलेट
- फोटो : प्रतीकात्मक
एक्सपर्ट की राय
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, डायबिटीज होने का मतलब यह नहीं है कि आपको चॉकलेट पूरी तरह छोड़नी होगी। सही मात्रा और सही विकल्प का चयन सबसे महत्वपूर्ण है। 70 प्रतिशत या उससे अधिक कोको वाली डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह तभी फायदेमंद है जब इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि चॉकलेट को संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ ही शामिल करें और ब्लड शुगर की निगरानी करते रहें।
-----------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।