World Chocolate Day 2022: आज विश्व चॉकलेट डे है। हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे के तौर पर मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व भर को चॉकलेट के महत्व के बारे में जागरूक करना है। दुनिया के तमाम देशों में लोग चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। वहीं चॉकलेट को प्रेमियों के लिए भी खास माना जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को भी चॉकलेट डे होता है, जो प्रेमियों के लिए खास मौका होता है। लेकिन विश्व चॉकलेट डे मनाने की वजह रिश्ते में मिठास और प्यार जोड़ने के साथ ही सेहत के लिए चॉकलेट की उपयोगिता से भी जुड़ा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, डार्क चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंद है। डार्क चॉकलेट कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है। चॉकलेट बनाने में उपयोग होने वाले कोको के बीज एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है। विश्व चॉकलेट डे के मौके पर जानिए डार्क चॉकलेट के सेहतमंद फायदों के बारे में।