कैंसर, दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ते घातक रोगों में से एक है। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां हालात और भी चिंताजनक हैं। जामा जर्नल की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में हर साल करीब 2 फीसदी की दर से कैंसर के मामलों में इजाफा हो रहा है। पिछले एक दशक में कैंसर के जिन प्रकारों के मामले सबसे तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं, सर्वाइकल कैंसर उनमें से एक है। मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में होता है, यह- गर्भाशय का निचला हिस्सा होता है जो योनि से जुड़ता है। ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वायरस को इस कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। यह यौन संचारित संक्रमण है।
कैंसर रोग विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित जांच और एचपीवी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने वाले टीके लेकर आप सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम कर सकते हैं। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही इस कैंसर का पता चल जाता है, तो इससे बचने की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आपकी कुछ खराब आदतों के कारण इस कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।