फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Breastfeeding Week 2019: स्तनपान के बाद उल्टी करता है बच्चा तो इसकी वजह जानिए

Thu, 01 Aug 2019 12:27 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
breast feeding
बहुत बार देखा जाता है कि नवजात शिशु दूध पीने के कुछ देर बाद उल्टी कर देते हैं। इस बात को बहुत से माता पिता सामान्य बात समझते हैं  जबकि कुछ अभिभावक बच्चे के साथ हो रही इस बात से घबरा जाते हैं। उनको लगता है कि बच्चे की सेहत के लिए उल्टी आना अच्छी बात नहीं हैं। आपका बच्चा दूध पीने के बाद उल्टा करता है तो ये  उसके स्वस्थ शरीर का परिणाम है या फिर उसे कोई समस्या है, आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
breast feeding
जन्म के बाद बच्चाअपने बाहरी वातावरण और खानपान से सामंजस्य बैठाने की कोशिश करता है। इसके साथ ही नवजात के शरीर का विकास होने की स्थिति में भी वह उल्टी कर देता है। बहुत बार ऐसा होता है कि बच्चे जब बहुत देर तक रोते हैं या फिर खांसते हैं तो भी उन्हें उल्टी हो जाती है। इस परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं हैं। ऐसा प्राय: सब बच्चों के साथ होता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : dailystar.co.uk
उल्टी होने के कारण
बहुत बार बच्चे दूध पीने के बाद थोड़ा- थोड़ा दूध बाहर निकालते रहते हैं इस प्रक्रिया को एक सामान्य बात समझनी चाहिए और घबराना नहीं चाहिए। कभी- कभी बच्चों के पेट में जौ  फूड पाइप  जाती है उस रास्ते में बहुत सारा दूध इकठ्ठा हो जाता है या फिर जरूरत से ज्यादा दूध पी लेने की वजह से भी बच्चों को उल्टी हो जाती है। लेकिन इस परिस्थिती में होने वाली उल्टी से घबराने की जरूरत नहीं हैं।
 

4 of 5
new born baby
कभी कभी यह समस्या वंशानुगत होती है। सिकनेस यानि चक्कर आना किसी बीमारी का लक्षण नहीं है बल्कि दिमाग के संतुलन में गड़बड़ी की वजह से ये समस्या होती है। अगर बच्चे के माता- पिता में से किसी को भी ऐसी किसी तरह की शिकायत थी तो बच्चे में इस परेशानी की वजह से उल्टी आने की समस्या हो सकती है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Social Media
बहुत बार मां का दूध बच्चों को पसंद नहीं आता है। अगर किसी बच्चे के साथ ऐसा है तो भी उल्टी आना स्वाभाविक है। कभी- कभी मां के दूध में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जिनकी वजह से या फिर दूध से एलर्जी की वजह से भी बच्चों को उल्टी होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें