फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: वर्ल्ड ट्यूमर डे पर जानिए, इस गंभीर खतरे से बचाव के लिए कैसा रखें जीवनशैली और खानपान?

Wed, 08 Jun 2022 04:24 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
ब्रेन ट्यूमर - फोटो : istock
World Tumor Day 2022: आज यानी 8 जून को दुनियाभर में विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जा रहा है। मस्तिष्क संबंधी बीमारियों के मामले लगातार देश दुनिया में बढ़ रहे हैं। भारत में ब्रेन ट्यूमर की समस्या को लेकर एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्यूमर 10 वीं सबसे आम बीमारी बताई गई है। हर साल ब्रेन ट्यूमर से निदान की संख्या बहुत अधिक नहीं है, पर मृत्यु दर अभी भी चिंता की वजह है। ऐसे में ट्यूमर के प्रारंभिक लक्षणों को गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस बाबत कई हेल्थ कैंप, रैलियों और कार्यक्रमों के जरिए लोगों को ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरूक किया जाता है। वहीं लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं लेकिन इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं, उनकी सहायता की जाती है। ब्रेन ट्यूमर अनुवांशिक हो सकता है, हालांकि आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के मौके पर जानिए इस जोखिम से बचाव के लिए जीवनशैली और खानपान में क्या बदलाव लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 9
ब्रेन ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला
क्या है ब्रेन ट्यूमर?

ब्रेन ट्यूमर वह अवस्था है, जिसमें दिमाग में असामान्य कोशिकाओं बढ़ने लगती हैं। ब्रेन ट्यूमर कई प्रकार के होते हैं। कुछ ब्रेन ट्यूमर के साथ कैंसर का जोखिम भी हो सकता है, वहीं कुछ ब्रेन ट्यूमर साधारण होते हैं। जहां ब्रेन ट्यूमर की शुरुआत मस्तिष्क से होती है, तो वहीं कैंसर शरीर के अन्य भागों से शुरू होता हुआ दिमाग तक फैल सकता है। इसलिए ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों का पता लगाकर समय पर इलाज प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
योगासन - फोटो : Pixabay
ब्रेन ट्यूमर से बचाव के लिए जीवनशैली

योग- मस्तिष्क संबंधी रोगों से बचाव के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। वहीं अगर ब्रेन ट्यूमर के मरीज योगाभ्यास करते हैं तो उन्हें भी इस बीमारी से राहत मिलती है और दिमाग शांत रहता है।

4 of 9
नींद है जरूरी - फोटो : iStock
नींद- दिमाग को भी आराम की जरूरत होती है। इसलिए दिमाग को राहत पहुंचाना के लिए रात की पूरी नींद लेनी चाहिए। समय पर सोना और उठना चाहिए। नर्वस सिस्टम को समस्या से बचाने के लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 9
रसायन युक्त खाद्य पदार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
रसायन युक्त खाद्य पदार्थ - शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए रसायन युक्त भोजन नहीं करना चाहिए। हेल्दी खाना खाने से दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रहते है।
विज्ञापन

6 of 9
विटामिन सी - फोटो : Pixabay
विटामिन सी- ट्यूमर और कैंसर के इलाज में विटामिन सी फायदेमंद है। इसलिए शरीर में विटामिन सी की कमी न होने दें।
विज्ञापन

7 of 9
डाइट - फोटो : iStock
ब्रेन ट्यूमर में खानपान

फल और सब्जियां - स्वस्थ शरीर के लिए फल और सब्जियां फायदेमंद होती हैं। ब्रेन ट्यूमर के लिए फल और सब्जी लाभदायक है, इसलिए ताजे फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

8 of 9
धूम्रपान - फोटो : pixabay
तंबाकू का सेवन - धूम्रपान से ट्यूमर और कैंसर की बीमारी का जोखिम होता है, इसलिए तंबाकू व धूम्रपान का सेवन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

9 of 9
वजन कंट्रोल रखें - फोटो : iStock
वजन कंट्रोल रखें- कई सारी बीमारियां तो वजन बढ़ने के साथ हो जाती है। अधिक वजन वाले अधिकतर रोग ग्रस्त होते हैं। ऐसे में वजन को नियंत्रित रखना चाहिए।

------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें