फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Autism Awareness Day: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इसका इतिहास

Thu, 02 Apr 2026 08:42 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Autism Awareness Day 2026: आज के समय में भी लोगों को ऑटिज्म के बारे में सही जानकारी नहीं है। इसी के चलते विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यहां हम आपको इस बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Adobe stock
World Autism Awareness Day 2026: बहुत से लोग आज के समय में भी ऑटिज्म को केवल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मानते हैं, जबकि ये एक न्यूरोडेवेलपमेंटल डिसऑर्डर है। इसके कारण बच्चे और वयस्क अलग तरीके से सोचते, सीखते और बातचीत करते हैं। सही जानकारी की कमी से समाज में ऑटिज्म को लेकर भ्रांतियां और गलतफहमियां बनी रहती हैं।

कई बार तो माता-पिता और शिक्षक लक्षणों को पहचान नहीं पाते और समय पर मदद नहीं मिलती। इसी वजह से बच्चों और परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जागरूकता बढ़ाने और समाज में सही जानकारी फैलाने के लिए विश्व स्तर पर ऑटिज्म के प्रति सजगता लाने की आवश्यकता है। इसी के चलते विश्वभर में हर साल विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस लेख में हम आपसे इसी बारे में विस्तार से बात करेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Adobe stock
 कब मनाया जाता है विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस?

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में नीली रोशनी, कार्यक्रम और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि ऑटिज्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच और समर्थन बढ़ सके।

 
विज्ञापन

3 of 6
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Adobe stock
पहली बार कब मनाया गया विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस ?

इसके इतिहास की बात करें तो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2007 में इस दिन को मनाने का एलान किया गया था। जिसके बाद विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पहली बार 2 अप्रैल 2008 को मनाया गया था। इसका उद्देश्य दुनियाभर में ऑटिज्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़े लोगों को समर्थन देना है।

 

4 of 6
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Freepik
क्या है इस साल की थीम?

हर साल इस दिन की थीम अलग-अलग होती है। बात करें 2026 की तो विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2026 का आयोजन "ऑटिज़्म और मानवता - हर जीवन का मूल्य है" विषय के तहत किया जा रहा है, जो हमारे साझा मानवीय भविष्य के हिस्से के रूप में सभी ऑटिस्टिक व्यक्तियों की गरिमा को सभी के सामने लाने का काम करती है।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : अमर उजाला
क्या होते है ऑटिज्म के लक्षण?

ऑटिज्म के सामान्य लक्षणों में बातचीत में देरी, दूसरों के भावों को समझने में कठिनाई, बार-बार दोहराए जाने वाले व्यवहार और सामाजिक बातचीत में रुचि की कमी शामिल हैं। बच्चों में आंखों से संपर्क कम होना, किसी चीज़ पर अत्यधिक ध्यान देना और सामान्य गतिविधियों में असामान्य प्रतिक्रियाएँं दिख सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है? - फोटो : Adobe Stock
बच्चों में लक्षण दिखें तो क्या करें ?

अगर बच्चों में ऑटिज्म के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। समय पर डायग्नोसिस और थेरेपी से बच्चे की सामाजिक, भाषाई और व्यवहारिक क्षमता में सुधार संभव है। माता-पिता और शिक्षक दोनों को बच्चों के साथ धैर्यपूर्वक काम करना चाहिए और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना चाहिए। बस ध्यान रखें कि अगर बच्चे में लक्षण दिख रहे हैं तो उसके सामने ये जताएं कि कोई दिक्कत है या इससे उसके जीवन पर किसी तरह का कोई प्रभाव पड़ेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें