अस्थमा अटैक से कैसे बचे?
- फोटो : Freepik.com
अस्थमा अटैक होने से बचें
डॉक्टर कहते हैं, इनहेलर गंभीर स्थितियों में तुरंत राहत देने के लिए बनाया गया है। आपको नियमित रूप से ऐसे उपाय करते रहना चाहिए जिससे अस्थमा अटैक से बचा जा सके और इनहेलर की जरूरत कम पड़े।
- इम्यून रिएक्शन पैदा करने वाली चीजों जैसे पराग कड़, धूल और पालतू जानवरों की रोएं से बचें।
- सामान्य सर्दी, इन्फ्लूएंजा जैसे वायरस भी अस्थमा अटैक कर सकते हैं, इसलिए इन बीमारियों से भी बचाव करें।
- बहुत ठंडी या सूखी हवा से बचें। तापमान में अचानक बदलाव हो रहा हो तो सावधान रहें।
- नियमित शारीरिक व्यायाम करें। इसे फेफड़े मजबूत होते हैं और सांस की समस्याओं का खतरा भी कम हो सकता है।
- बहुत ज्यादा हंसना, रोना, जोर से चिल्लाना या बहुत तनाव भी सूजन और सांस की नली में कसाव पैदा कर सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।