हड्डियों को मजबूत रखने के लिए क्या उपाय करें
- फोटो : AmarUjala.com/AI
फिर ऑस्टियोपेनिया से बचाव के लिए क्या करें?
ऑस्टियोपेनिया में आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते। हड्डियां कमजोर हो रही हों, तब भी जरूरी नहीं कि आपको कोई दर्द महसूस हो। डॉक्टर इसके लिए कुछ टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं जिससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सके। वयस्कों में टी-स्कोर टेस्ट की मदद से इसके खतरों का पता लगाया जा सकता है।
- −1 या उससे अधिक: सामान्य हड्डी घनत्व।
- −1 से कम और −2.5 से अधिक: ऑस्टियोपेनिया।
- −2.5 या उससे कम: ऑस्टियोपोरोसिस
हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए रोजमर्रा की कुछ आदतों में बदलाव मददगार हो सकती हैं।
- दूध-दही, पनीर, तिल और कुछ हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करके कैल्शियम की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।
- कैल्शियम के साथ विटामिन-डी भी जरूरी है। यह शरीर को कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
- नियमित व्यायाम जैसे तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना और अपनी क्षमता के अनुसार हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों और मांसपेशियों के लिए मददगार हो सकती है।
- धूम्रपान से बचें। ये आदत हड्डियों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।