फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीको को अपनाकर आप भी गर्मियों में रख सकते हैं अपने आप को फिट

Thu, 04 Jun 2020 05:18 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भीषण गर्मी से राहत पाने को चेहरे पर पानी डालती युवती(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
गर्मियां आते ही चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और उमस भरी गर्मी से कई परेशानियां होने लगती हैं। जैसे डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, बदन दर्द, आलस, आदि कई समस्याएं होती हैं, जो हमें गर्मियों के दिनों में परेशान कर देती हैं। लेकिन अपनी दिनचर्या और खान-पान में कुछ बदलाव करके और कुछ तरीको को अपनाकर हम गर्मी के मौसम में भी फिट रह सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
हमारे शरीर में 70% भाग पानी ही है। कम पानी पीने की वजह से गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी डिहाइड्रेशन से होती है गर्मियों के दिनों में धूप और पसीने की वजह से पानी की कमी हो जाती हैं। जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, जी मितलाना शुरू हो जाता है। इसलिए हमें एक दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। जिससे हम अपने आप को डिहाइड्रेशन से बचा सकें।
विज्ञापन

3 of 6
exercise - फोटो : pixa
मौसम कोई भी हो व्यायाम शरीर के लिए लाभदायक होता है। गर्मियों में भी हमें व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम करने से शरीर में पसीना आने की वजह से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए हमें सुबह के समय उठकर टहलना और दौड़ लगाना सबसे अच्छा रहता है। इससे हमारे पूरे शरीर की कसरत हो जाती है। 

4 of 6
summer,heat - फोटो : अमर उजाला
गर्मियों के मौसम में धूप बहुत ज्यादा होती है तो बाहर निकलते समय अपने सर और चेहरे को कॉटन के कपड़े से ढक कर ही बाहर निकलें। पानी की बोतल भी साथ में जरूर रखें। हो सके तो ज्यादा देर तक बाहर न रहें जब आवश्यक हो तभी बाहर निकलें। आप अपने साथ ग्लूकोज के पैकेट भी रख सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सब्जियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
गर्मियों में जितना हो सके हल्का भोजन करें। ऐसा भोजन करें जो पचने में आसान हो,ज्यादा तला भुना मिर्च मसाले दार भोजन करने से बचें। कुंदरू, परवल, लौकी जैसी रेशेदार सब्जियों को खाने में शामिल करें। चुकंदर, प्याज, खीरा, ककड़ी जैसी सब्जियो को सलाद के रूप में जरूर खाएं। इसके अलावा आम का पन्ना भी बनाकर पीना चाहिए, यह हमें लू से बचाता है। इसके अलावा दही, मट्ठे को भी खाने में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
water melon
मौसमी फल हमारे शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं, इसलिए हमें इनका सेवन जरूर करना चाहिए। तरबूज, खरबूज, अंगूर खाना लाभकारी रहता है, यह हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी को भी दूर करते हैं, साथ ही इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे  हमारे शरीर में  पानी की कमी पूरी होती  है। सलाद के रूप में भी फलों को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें