फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बिना मफलर-टोपी के ना निकलें बाहर, ठंडी हवा लगने से कान में हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Sun, 29 Dec 2019 02:14 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ठंड इन दिनों ज्यादा बढ़ गई है - फोटो : Amar ujala(File Photo)
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवाओं से इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस हांड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का हाल बुरा है। ठंड इन दिनों इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि एक-दो स्वेटर भी से काम नहीं चलने वाला, इस बढ़ती ठंड में जैकेट भी कम पड़ रहे हैं। कान शरीर का वह हिस्सा है, जिसे लोग नजरअंदाज करते हैं। खासकर युवाओं को लगता है कि टोपी या मफलर पहनने से उनकी स्टाइल और फैशन पर असर पड़ेगा। डॉक्टरों के अनुसार, कानों को हवा से न बचाना भारी पड़ सकता है। मफलर या टोपी न पहनने से कानों में ठंडी हवा जाने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस ठंड में कानों में हवा जाने से सर्दी-जुकाम लगना आम बात है। इसके चलते कईयों का हाल बुरा है। यूं तो सर्दी-जुकाम से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं होती, लेकिन अगर ठंड बढ़ने के साथ कान में दर्द की भी शिकायत होने लगे तो ध्यान देने की जरुरत है। कानों में दर्द की दिक्कत ज्यादातर बच्चों और युवाओं में देखी जाती है, क्योंकि वे कानों को ढक कर नहीं रखते। कान के दर्द को अगर हल्के में लिया गया तो आगे चलकर काफी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
ear problem
सर्दी-जुकाम अगर ज्यादा दिन रहे तो नाक के पिछले भाग से कान तक आने वाली यूस्टेकियन ट्यूब ठीक से काम करना बंद कर देती है। इससे संक्रमण और सूजन आ जाती है। कान में द्रव बढ़ने से असामान्य दबाव हो जाता है और दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में फौरन डाक्टर से मिलना चाहिए।

4 of 7
ear - फोटो : pixa
सर्दियों में कई बार दांतों की समस्या होने पर भी कान में दर्द शुरु हो जाता है। शुरुआती स्थिति में प्याज के रस की दो से तीन बूंदे डालें तो इससे आराम मिलेगा। आराम न मिलने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 7
cold winter - फोटो : अमर उजाला
कान के दर्द में सरसों का तेल भी घरेलू उपाय है। सरसों के तेल को हल्का गर्म करके एक बूंद कान में डालने से आराम मिलेगा। तेल को गर्म करते समय साफ-सफाई का ध्यान जरुर रखें। आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर की सलाह लेना उचित होगा।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कान के दर्द में लहसुन भी कारगर साबित होता है। लहसुन की एक या दो कलियां लेकर उसे सरसों के तेल में गर्म करें। जब कलियां पक जाएं और भूरी हो जाएं तो तेल को थोड़ा ठंडा होने दें। हल्का गुनगुना होने पर ये तेल कान में एक-दो बूंद डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कई बार कानों में फंगल इंफेक्शन की भी शिकायत होती है। ऐसे में कान की ठीक से सफाई जरूरी होती है। कई लोग खुद से किसी भी तरह के कोई नुकीली चीज या सींक वगैरह से कान साफ करने लगते हैं। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। कान की सफाई के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से दिखाना उचित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें