डायबिटीज एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसमें ब्लड शुगर का स्तर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है जिसे अगर कंट्रोल न किया जाए तो शरीर के कई अंगों को क्षति हो सकती है। यही कारण है कि जिन लोगों को ये समस्या होती है उन्हें खान-पान और दिनचर्या पर खास ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपको भी ये बीमारी है तो सावधान हो जाइए और शुगर को कंट्रोल रखने के लिए नियमित रूप से प्रयास करते रहिए।
जब शरीर या तो इंसुलिन प्रतिरोध विकसित कर लेता है या किसी कारण से इंसुलिन के उत्पादन में कमी हो जाती है, तो इससे डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। यदि मधुमेह का इलाज नहीं किया जाए और शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहे तो इसके कारण हृदय रोग, किडनी की बीमारी, न्यूरोपैथी, पैरों की समस्या और आंखों की रोशनी कमजोर होने का जोखिम बढ़ जाता है। डायबिटीज में खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।