Common Causes of Back Pain: पुराने समय में कमर दर्द को बढ़ती उम्र का एक सामान्य लक्षण माना जाता था, लेकिन आज के दौर में यह समस्या युवाओं और यहां तक कि किशोरों में भी तेजी से फैल रही है। इसके पीछे का मुख्य कारण हमारी आधुनिक और गतिहीन जीवनशैली है। जब हम झुककर बैठते हैं या लेटकर काम करते हैं, तो रीढ़ की हड्डी का प्राकृतिक वक्र बिगड़ जाता है, जिससे मांसपेशियों और लिगामेंट्स में खिंचाव आता है।
इस समस्या को नजरअंदाज करने से यह स्थायी रूप ले सकती है जो बहुत गंभीर हो सकता है। युवाओं में कमर दर्द का यह बढ़ता ग्राफ स्पष्ट संकेत देता है कि हमें अपनी दिनचर्या और शारीरिक आदतों में तुरंत सुधार करने की जरूरत है।