फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉनसून में भूलकर भी ये लोग न खाएं बैंगन, वर्ना पड़ जाएंगे लेने के देने

Tue, 06 Aug 2019 02:56 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मॉनसून के मौसम में सबको अपने खानपान का बहुत ध्यान देना चाहिए। इस मौसम में कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं क्योंकि धूप का असर कम होता है। सूर्य की किरणें रोगाणुओँ को पनपने से रोकती है। ऐसे में जरूरत है कि उन्हीं चीजों का सेवन करें जिससे सेहत को नुकसान होने की संभावना कम हो। फल और सब्जियों के मामले में तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अगर आप बारिश के मौसम में बैंगन का सेवन करते हैं तो संभल जाइए। बैंगन में भले ही बहुत से फायदेमंद तत्व हो लेकिन इसे पढ़ने के बाद आप बारिश में बैंगन का सेवन करना छो़ड़ देंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के मौसम में बैंगन का सेवन करना आयुर्वेद में भी मना किया जाता है क्योंकि इसे अशुद्ध सब्जियों की श्रेणी में रखा जाता है। जिन लोगों को एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें बैंगन का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में कीटाणु तेजी से फैलते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
गर्भवती महिलाओं को बैंगन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसको खाने से प्राकृतिक रूप से मूत्र बढ़ने लगती है। जिससे भ्रूण को नुकसान हो सकता है। बैंगन में नेनुसिन नामक तत्व होता है, जो इन सबके लिए जिम्मेदार है।
 

4 of 5
इसके साथ ही अगर आपको तनाव या अवसाद की शिकायत रहती है तो भी बैंगन के सेवन से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये अवसाद की दवाओं के असर को कम करता है। जिन लोगों को पथरी की समस्या है उन्हें बैंगन से दूर रहना चाहिए। बैंगन में ओक्जेलेट पाया जाता है, जो किडनी में पथरी की समस्याओं को बढ़ा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब्ज और कमजोर पाचन की समस्या से जूझ रहें लोगों को बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। जिन लोगों को बवासीर है उन्हें तो इस सब्जी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें