फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स के समय इसलिए महिलाओं के पेट में बनती है गैस, रिसर्च में हुआ खुलासा

Mon, 05 Aug 2019 01:02 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
periods
क्या आपको मासिक चक्र के दौरान कब्ज और डायरिया की समस्या होती है? ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इन समस्या का सामना करना पड़ता है। गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. अंजू अमर कहती हैं, ‘मासिक चक्र शुरू होने से पहले पेट में मरोड़ और मल त्यागने की आदतों में बदलाव आता है। इस समय आंतें अति सक्रिय हो जाती हैं, जिस वजह से डायरिया हो जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
periods
पीरियड्स के दौरान कब्ज और डायरिया जैसे परेशानियां होना आम बात है। दरअसल, गर्भाशय और बड़ी आत आस-पास होते हैं। पीरियड्स के दौरान गर्भाशय की अंदरूनी परत मोटी हो जाती है, जिस वजह से बड़ी आत पर दबाव पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
periods
कुछ महिलाओं में पीरियड्स शुरू होने के एक सप्ताह पहले जी मिचलाना और पेट फूलने की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।

4 of 5
चाय-कॉफी
पीरियड्स शुरू होने से एक सप्ताह पहले कैफीन और जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें, इससे डायरिया की समस्या बढ़ जाती है। जितना हो सके हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, दही, केले, पपीता का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
egg - फोटो : file photo
ऐसा भोजन जिसमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है उसका सेवन करने से भी बचें, जैसे अंडे, प्याज, लहसुन और ब्रोकली आदि। इससे गैस अधिक मात्रा में बनती है। गैस से बचने के लिए शकरकंद, कद्दू, ओट्स और ब्राउन राइस का सेवन अधिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें