क्या आपको मासिक चक्र के दौरान कब्ज और डायरिया की समस्या होती है? ऐसा सिर्फ आपके साथ नहीं ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इन समस्या का सामना करना पड़ता है। गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. अंजू अमर कहती हैं, ‘मासिक चक्र शुरू होने से पहले पेट में मरोड़ और मल त्यागने की आदतों में बदलाव आता है। इस समय आंतें अति सक्रिय हो जाती हैं, जिस वजह से डायरिया हो जाता है।