फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Gain: क्या व्यायाम के बावजूद बढ़ता जा रहा है आपका वजन, आखिर कहां हो रही है चूक? क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sun, 16 Aug 2026 06:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोज एक्सरसाइज करने के बावजूद वजन बढ़ रहा है तो सिर्फ खानपान ही वजह नहीं हो सकती। खराब नींद, जरूरत से ज्यादा हार्ड वर्कआउट, शरीर को पर्याप्त आराम न देना और तनाव भी वजन और सेहत पर असर डाल सकते हैं। इसलिए फिटनेस के लिए व्यायाम के साथ अच्छी नींद, संतुलित डाइट और पर्याप्त रिकवरी भी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
वजन अधिक होना या मोटापा हमारी सेहत के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। जैसे-जैसे वजन बढ़ता जाता है, इसके साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपना वजन कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।

वजन कम करने की बात आते ही सबसे पहले हम एक्सरसाइज को बढ़ा देते हैं। इन सबके बीच अक्सर लोगों के मन में यही सोच रहती है कि जितनी ज्यादा मेहनत होगी उतनी जल्दी वजन कम। लेकिन क्या सच में शरीर इस फॉर्मूले पर काम करता है?

कई बार वजन घटाने की चाह में हम शरीर को इतना थका देते हैं कि फायदा होने के बजाय परेशानी शुरू हो जाती है। इतना ही नही अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया था कि वेट लॉस तो जरूरी है ही, पर अगर बिना कारण के आपका वजन तेजी से घटता जा रहा है तो ये सेहत के लिए कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
वेट लॉस न होने के कारण - फोटो : Freepik.com
एक्सरसाइज के बाद भी नहीं हो रहा वेट लॉस

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार ऐसा भी होता है कि हम खूब पसीना बहा रहे होते हैं, डाइट पर भी कंट्रोल कर देते हैं फिर भी वेट लॉस नहीं होता। लेकिन हो सकता है कि समस्या एक्सरसाइज की कमी नहीं, बल्कि जरूरत से ज्यादा वर्कआउट और शरीर को पर्याप्त आराम न मिलने की हो।
 
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वर्कआउट के बाद शरीर को मांसपेशियों की रिकवरी के लिए समय चाहिए। 
  • अच्छी नींद इस रिकवरी का जरूरी हिस्सा है। 
  • अगर आप लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, तो शरीर पर तनाव बढ़ता है। 
  • इसका असर आपकी ऊर्जा, भूख, रिकवरी और रोजमर्रा की कार्यक्षमता पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
बहुत ज्यादा व्यायाम का असर - फोटो : Adobe Stock
क्रॉनिक डिजीज एक्सपर्ट आकांक्षा पांडे कहती हैं, अक्सर लोगों में ये सोच देखी गई है कि आप जितनी ज्यादा एक्सरसाइज करेंगे, उतना ज्यादा फिटनेस भी ठीक होगा। लेकिन कई बार अत्यधिक एक्सरसाइज करने के दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। बहुत ज्यादा एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म बिगाड़ सकती है, इसका नींद पर भी असर हो सकता है और हार्मोन्स गड़बड़ हो सकते हैं जिसके कारण फैट बढ़ने लगता है। जरूरत से ज्यादा कसरत करने से शरीर का सिस्टम उलटा भी काम करने लगता है। 

बिना आराम के वर्कआउट सेहत के लिए खतरनाक
 
  • अगर रोज बिना रेस्ट के वर्कआउट कर रहे हैं तो शरीर में क्रॉनिक लो-ग्रेड इंफ्लेमेशन यानी धीमा, अंदरूनी तनाव बनने लगता है। यह धीरे-धीरे हार्मोनल बैलेंस बिगाड़ता है जो पेट के आसपास फैट स्टोर कराता है।
विज्ञापन

4 of 4
नींद न आने की समस्या - फोटो : Freepik.com
महिलाओं में पीरियड्स मिस होने की समस्या 
 
  • ओवरट्रेनिंग के कारण कई महिलाओं को पीरियड्स मिस होने लगते हैं। यह शरीर की तरफ से ओवरट्रेनिंग का संकेत होता है। व्यायाम हमेशा शरीर की क्षमता से आधी होनी चाहिए। थकते हैं उसके बाद भी नींद नहीं आती है तो सावधान हो जाएं।

नींद की समस्या
 
  • अगर व्यायाम से थकने के बावजूद रात में सो नहीं पा रहे, तो यह ओवरट्रेनिंग का संकेत है। तनाव में रहने से एड्रिनल ग्लैंड और नर्व सिस्टम पर असर पड़ता है।इससे आपकी नींद बाधित हो सकती है। जब आप जरूरत से ज्यादा वर्कआउट करते हैं तो शरीर थायरॉइड और मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है। फैट बर्न की बजाय शरीर फैट स्टोर करना शुरू कर देता है। इसलिए वेट लॉस के लिए व्यायाम करें पर ओवरट्रेनिंग से हमेशा बचना चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें