व्यायाम के दौरान कुछ सावधानियां जरूरी
- फोटो : freepik
इन फायदों के बारे में भी जानिए
व्यायाम से अधिकतम लाभ प्राप्त करने और व्यायाम के दौरान किसी प्रकार की चोट या खिंचाव से बचाव के लिए तो वार्मअप जरूरी है ही, साथ ही इस एक आदत के और भी कई लाभ हो सकते हैं।
- वार्मअप से शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों को अधिक ऑक्सीजन मिलती है। इससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
- अचानक वर्कआउट शुरू करने से हार्ट रेट तेजी से बढ़ सकता है, लेकिन वार्मअप इसे धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से बढ़ाता है।
- वार्मअप से जोड़ों में लचीलापन आता है और वे पूरी गति से हिलने के लिए तैयार होते हैं, जिससे एक्सरसाइज प्रभावी होती है।
- फिजियोथेरेपिस्ट बताते हैं, हल्की-फुल्की एक्टिविटी से शरीर धीरे-धीरे सक्रिय होता है, जिससे स्टैमिना बेहतर रहता है और थकान देर से महसूस होती है।
फिजियोथेरेपिस्ट बताते हैं, वार्मअप कोई विकल्प नहीं है बल्कि जरूरी स्टेप है। यह आपके शरीर को आने वाले शारीरिक प्रयासों के लिए तैयार करता है और चोट से बचाव करता है। इसलिए अगली बार जब आप वर्कआउट करने जाएं, तो 10 मिनट का वार्मअप जरूर करें।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।