वजन करें कंट्रोल
- फोटो : Freepik.com
वजन कंट्रोल रखने के लिए भी जरूरी
डिनर के बाद वॉक करने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ ये आदत वजन बढ़ने के खतरे को कम कर देती है। वहीं डिनर के बाद तुरंत लेट जाने से शरीर ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाता और वह फैट बनकर जमा होने लग जाती है।
इन फायदों को भी जानिए
- भोजन के बाद हल्की वॉक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है। यह आदत ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में योगदान दे सकती है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
- खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाने से कुछ लोगों में एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन की समस्या बढ़ सकती है। डिनर के बाद वॉक से ये दिक्कत कम होती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।