आंखों की समय-समय पर कराएं जांच
- फोटो : Freepik.com
इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एएमडी को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन कुछ उपाय जोखिमों को कम करने में मदद कर सकते हैं। चूंकि उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा बढ़ जाता है इसलिए कम उम्र से ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और नियमित रूप से आंखों की जांच कराना सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।
- धूम्रपान आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक है, इससे बचने का प्रयास करें।
- ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल रखना जरूरी है, ये दोनों ही आंखों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और मछली जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
- नियमित शारीरिक गतिविधि और वजन को कंट्रोल रखना भी आंखों की सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।