सुबह नाश्ते में पैकेज्ड ब्रेड, ऑफिस में बिस्किट या चिप्स, शाम को नूडल्स, अगर आपकी दिनचर्या भी कुछ ऐसी ही है, तो सतर्क होने का समय आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि कई अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स में अत्यधिक नमक, चीनी, अनहेल्दी फैट, कृत्रिम रंग और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो लंबे समय में शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि कई लोग बिना जाने-समझे रोजाना ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। धीरे-धीरे यही आदत मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय संबंधी समस्याओं और पाचन से जुड़ी परेशानियों का जोखिम बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं, कुछ शोधों में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के अत्यधिक सेवन को मानसिक स्वास्थ्य और संपूर्ण शरीर के लिए खतरनाक पाया गया है।
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यदि हम सिर्फ आहार की गुणवत्ता को ही ठीक कर लें तो कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। कहीं आपके आहार में ऐसे चीजें तो नहीं जो धीरे-धीरे सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।