स्लीप एप्निया के खतरे
- फोटो : Adobe Stock
इन खतरों को भी जानिए
बहुत ज़्यादा नींद आना (हाइपरसोमनिया) अक्सर किसी छिपी हुई मेडिकल समस्या, नींद की खराब क्वालिटी या नींद से जुड़ी बीमारी का संकेत होता है।
- ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (सांस लेने में रुकावट), नार्कोलेप्सी (न्यूरोलॉजिकल बीमारी) और रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम जैसी स्थितियां आपकी नींद में रुकावट डालती हैं, जिससे आपको ज्यादा नींद आती है।
- नींद का अनियमित समय (जैसे शिफ्ट में काम करना), ज्यादा तनाव या बहुत ज्यादा कैफीन और शराब का सेवन भी इसका कारण हो सकती है।
- हाइपोथायरायडिज्म, डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल बीमारियां भी बहुत ज्यादा नींद आने का कारण हो सकता है।
क्या ज्यादा सोना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है?
अत्यधिक नींद किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। यदि बहुत ज्यादा सोने के साथ तेज खर्राटे, सांस रुकने की शिकायत, याददाश्त में कमी, अचानक वजन बढ़ने, जैसी समस्याएं हों, तो इसका इलाज कराएं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।