फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: गर्मी के दिनों में वेट लॉस क्यों आसान होता है? डॉक्टर के इन टिप्स से 10 किलो तक घटा सकते हैं वजन

Sat, 14 Mar 2026 02:37 PM IST
Shikhar Baranawal हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why Summer Weight Loss Is Easy?: हमारे देश की एक बड़ी आबादी मोटापे की समस्या से परेशान हैं। गर्मी का मौसम आ रहा है, ऐसे में डॉक्टर ने इस मौसम में वजन कम करने के कुछ सुझाव दिए हैं जिनका पालन करके आप आसानी से 10 किलो तक का वजन आसानी से कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोटापा - फोटो : Freepik.com
Lose 10kg This Summer: उत्तर भारत में जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ रही है और पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे हमारी जीवनशैली में भी बड़े बदलाव आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सर्दियों की तुलना में गर्मी के मौसम में वजन घटाना काफी आसान होता है। इसी विषय पर डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि इस मौसम में आसानी से 10 किलो तक का वजन कैसे कम कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

डॉक्टर मल्हार के मुताबिक सर्दियों में आमतौर पर 18-25 डिग्री का तापमान रहता है, ऐसे में शरीर का तापमान 37 डिग्री बनाए रखने के लिए हमें अधिक भोजन की जरूरत होती है। मगर गर्मियों में बाहर का तापमान सामान्यतौर पर 30 से 45 डिग्री के बीच रहता है, ऐसे में शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए अतिरिक्त एनर्जी की जरूरत नहीं पड़ती है।

ऐसे में शरीर सूरज की गर्मी से 'पैसिव हीट' लेता है और भोजन पर कम निर्भर रहता है। डॉक्टर गणला बताते हैं कि अगर आप इस मौसम में सही पोषण और कुछ सरल आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो 10 किलो तक वजन आसानी से कम कर सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर ने तीन स्टेप बताया है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी में वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : एआई
स्टेप 1: गर्मी बढ़ाने वाले भोजन से दूरी
  • डॉक्टर मल्हार के अनुसार सबसे पहले अपनी डाइट से उन फूड प्रोडक्ट्स को हटाएं जो शरीर में मेटबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
  • तेल, डिप फ्राइड प्रोडक्ट्स और भारी कार्बोहाइड्रेट गर्मियों में आपको सुस्त बनाते हैं और वजन बढ़ाते हैं।
  • इनकी जगह हल्के और ठंडे तासीर वाले भोजन चुनें ताकि पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका जंग का असर: भारतीयों में बढ़ रहा ‘साइलेंट हेल्थ रिस्क’, इन बीमारियों को लेकर अलर्ट
विज्ञापन

3 of 5
फल - फोटो : Adobe
स्टेप 2: कार्ब्स की जगह फलों का चुनाव
  • वजन घटाने के लिए अपने डाइट से भारी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को कम करें और उसके स्थान पर फलों को शामिल करें।
  • फल न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि इनमें मौजूद नेचुरल शुगर एनर्जी लेवल को स्थिर बनाए रखती है।
  • डॉक्टर मल्हार के मुताबिक दोपहर के स्नैक्स में ताजे फल खाएं, इससे वेट लॉस की प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: 20 किलो तक वजन घटाने के लिए डॉक्टर ने बताया 'रामबाण' उपाय, इन दो आदतों को बदलने का सुझाव

4 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3: स्मार्ट हाइड्रेशन और शुगर कंट्रोल
  • डॉक्टर ने बताया कि गर्मियों में पानी पीना सबसे जरूरी है, लेकिन चाय और कॉफी के अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकते हैं।
  • ताजे फलों के जूस का सेवन करें। जूस में चीनी के बजाय एक चुटकी नमक डालें।
  • डॉक्टर मल्हार के मुताबिक नमक और पानी का यह सही संतुलन शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ चीनी से होने वाली कैलोरी बढ़ोतरी को कंट्रोल करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टर - फोटो : Freepik
डॉक्टर का सुझाव
डॉक्टर मल्हार गणला के मुताबिक गर्मी के मौसम में इन तीन स्टेप्स का पालन करके आप 10 किलो तक का वजन कम कर सकते हैं। अगर आप भारी भोजन की जगह फलों को चुनते हैं और खुद को सही ढंग से हाइड्रेट रखते हैं, तो 10 किलो वजन कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस याद रखें, शरीर को जितना हल्का और शांत रखेंगे, वजन उतनी ही तेजी से कम होगा।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें