अच्छी सेहत के लिए हमें नियमित रूप से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए जरूरी ज्यादातर तत्वों की पूर्ति की जा सके। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, प्रोटीन हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक पोषक तत्व है। मांसपेशियों के निर्माण से लेकर, त्वचा, बाल और नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। क्या आप प्रोटीन वाली चीजों का रोजाना सेवन कर रहे हैं?
प्रोटीन शरीर के समग्र कामकाज के लिए आवश्यक है। यह ऊतकों के निर्माण और मरम्मत, एंजाइम और हार्मोन का उत्पादन करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बालों-नाखूनों को मजबूत रखने और इन्हें टूटने से बचाने के लिए भी प्रोटीन वाली चीजें जरूरी हैं।
आपके शरीर में कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं है, इसका पता कैसे लगाया जा सकता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।