बच्चों में निमोनिया की समस्या
- फोटो : Freepik.com
बच्चों में निमोनिया को क्यों माना जाता है खतरनाक?
निमोनिया छोटे बच्चों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकता है। खासतौर पर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में इस संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, क्योंकि इस उम्र में उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं हुई होती है।
- बच्चों में निमोनिया होने पर तेज सांस चलने, छाती के अंदर धंसने, खांसी, बुखार और दूध पीने में परेशानी जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
- गंभीर संक्रमण की स्थिति में शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे बच्चे की जान को खतरा रहता है।
- नवजात और कुपोषित बच्चों में जोखिम अधिक हो सकता है। इसलिए लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- टीकाकरण, पर्याप्त पोषण और साफ-सफाई से इसके खतरे को कम किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।