फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: बच्चे के जन्म के बाद बढ़ गई है चिड़चिड़ाहट और अकेलापन? आखिर क्या है इसकी वजह

Fri, 27 Nov 2026 09:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रसव के बाद हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी और नई जिम्मेदारियों के कारण महिलाओं में पोस्टपार्टम डिप्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। लगातार उदासी, चिंता, थकान, रोना और बच्चे से जुड़ाव में परेशानी इसके संकेत हैं। समय पर पहचान, विशेषज्ञ की सलाह, थेरेपी इसमें मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
पोस्टपार्टम डिप्रेशन - फोटो : Amarujala.com/AI
बच्चे के जन्म के बाद मां की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। जहां घर में नए सदस्य के आने की खुशी होती है, वहीं मां की जिम्मेदारियां, बच्चे के देखभाल में नींद की कमी और शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव उसकी मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ महिलाएं प्रसव के बाद भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करने लगती हैं। उन्हें छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है, किसी से बात करने का मन नहीं करता और कभी-कभी बच्चे की देखभाल भी बोझ लगने लगती है।

अक्सर परिवार इन बदलावों को थकान समझकर नजरअंदाज कर देता है। लेकिन अगर उदासी और बेचैनी लगातार बनी रहे, तो यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन यानी प्रसवोत्तर अवसाद हो सकता है। यह ऐसी समस्या है जिसे समय रहते पहचानना जरूरी है, क्योंकि सही इलाज से आप इस स्थिति से बाहर निकल सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बच्चे के जन्म के बाद डिप्रेशन के मामले - फोटो : Freepik.com
पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में जानिए

बच्चे के जन्म के बाद होने वाला डिप्रेशन पोस्टपार्टम डिप्रेशन कहलाता है। इसमें महिला लंबे समय तक उदासी, चिंता, निराशा और मानसिक थकान महसूस कर सकती है। इसके लक्षण प्रसव के कुछ दिनों बाद से लेकर कई सप्ताह या महीनों में सामने आ सकते हैं।
 
  • कुछ महिलाओं में यह समस्या बच्चे के जन्म के पहले साल के दौरान भी विकसित हो सकती है। 
  • यह सिर्फ भावनात्मक कमजोरी नहीं, बल्कि एक मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जिसके लिए उपचार की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
पोस्टपार्टम डिप्रेशन की दिक्कत - फोटो : Freepik.com
कैसे की जाती है इसकी पहचान?

प्रसव के बाद कुछ दिनों तक मूड बदलना और भावुक होना सामान्य है। लेकिन अगर ये लक्षण लंबे समय तक रहें या इससे महिला की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित करने लगें, तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।
 
  • पोस्टपार्टम डिप्रेशन के कारण लगातार उदासी या निराशा महसूस होती रहती है।
  • बिना वजह रोने का मन करता है और चिंता या घबराहट होती रहती है।
  • किसी काम में मन न लगना, भूख और नींद में बदलाव होना भी इसका संकेत हो सकता है।
  • इसमें खुद को दोषी मानना या बेकार समझने के अलावा बच्चे से जुड़ाव महसूस करने में भी कठिनाई देखी जाती रही है।
विज्ञापन

4 of 4
मेंटल हेल्थ की समस्या - फोटो : Freepik.com
क्यों होती है ये दिक्कत और कैसे पाएं आराम?

प्रसव के बाद शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर तेजी से बदलता है। इसका असर मूड पर पड़ सकता है। इसके अलावा नींद पूरी न होना, प्रसव के बाद कमजोरी, बच्चे की जिम्मेदारी, परिवार से सहयोग की कमी आपको जोखिमों को बढ़ा सकते हैं।
 
  • अगर उदासी, चिंता या मानसिक परेशानी लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें। काउंसलिंग, साइकोथेरेपी और जरूरत पड़ने पर दवाओं की मदद से इसे बिल्कुल ठीक किया जा सकता है।
 

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें