फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes: सर्दियों में बढ़ गया है आपका शुगर लेवल? जानिए क्या है इसकी वजह और कैसे रखें डायबिटीज कंट्रोल

Mon, 27 Jan 2025 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शारीरिक गतिविधि में कमी, खान-पान में बदलाव आदि। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें सर्दियों में शुगर को कंट्रोल रखने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com
सर्दियों का ये मौसम आपकी सेहत को कई प्रकार से प्रभावित करने वाला हो सकता है। तापमान में गिरावट के साथ आपकी स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़नी शुरू हो जाती हैं, यही कारण है कि सभी लोगों को सर्दियों के इस मौसम में अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यह मौसम मधुमेह और उच्च रक्त से पीड़ित लोगों के लिए भी कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है, विशेषतौर पर मधुमेह रोगियों को सर्दी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ठंड का यह मौसम आपके शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है और इसके बढ़ने का कारण हो सकता है।

सर्दियों में ब्लड शुगर बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे घर के अंदर रहने के कारण शारीरिक गतिविधि में कमी, खान-पान की आदतों में बदलाव, रक्त परिसंचरण में कमी आदि।

आइए जानते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें सर्दियों में शुगर को कंट्रोल रखने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज से होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
सर्दियों में डायबिटीज की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तापमान में कमी आपके शरीर पर दवाब डाल सकती है। इसके जवाब में, आपका शरीर ऊर्जा बढ़ाने के लिए कोर्टिसोल जैसे हार्मोन रिलीज करता है। ये हार्मोन इंसुलिन उत्पादन को प्रभावित करने वाले माने जाते रहे हैं। क्योंकि इंसुलिन का काम शरीर की कोशिकाओं को ब्लड शुगर को अवशोषित करने में मदद करना होता है, इसलिए इंसुलिन के उत्पादन में कमी आपके शुगर लेवल को बढ़ाने वाली हो सकती है।

अगर आपका शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है और आप इसपर ध्यान नहीं देते हैं तो इसके कारण तंत्रिकाओं, आंखों, किडनी सहित कई अंगों को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि शुगर को कंट्रोल करने के लिए क्या उपाय करते रहना चाहिए?
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज की जांच जरूरी - फोटो : Adobe stock
शरीर को ठंड से बचाएं

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए प्रयास करते रहना जरूरी होता है। विशेषतौर पर अगर आपको डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है तो ये और भी आवश्यक हो जाता है। शरीर को ठंड से बचाए रखने और गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहनें। यह तापमान में गिरावट के कारण शरीर पर पड़ने वाले तनाव को कम करेगा। 

शुगर की जांच करते रहें 

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें शुगर को लेकर विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। डॉक्टर द्वारा बताए गए उपाय करें और नियमित अंतराल पर घर पर ही ग्लूकोमीटर से ब्लड शुगर की जांच  करते रहें। इसके अलावा अपने आहार, जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करके भी आप शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं। 

4 of 5
स्ट्रेस और डायबिटीज की समस्या - फोटो : Freepik.com
तनाव को कंट्रोल रखना भी जरूरी

अध्ययनों से पता चलता है कि तनाव बढ़ने के साथ आपके शुगर लेवल के बढ़ने का भी खतरा रहता है। मधुमेह को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए तनाव मुक्त रहने वाले उपाय करें। अनियंत्रित तनाव की स्थिति शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ध्यान, योग और अन्य उपायों को अपनाकर आप स्ट्रेस और डायबिटीज दोनों को कंट्रोल रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यायाम की आदत जरूरी - फोटो : Adobe stock
व्यायाम है जरूरी

ठंड के मौसम में भी आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी है। आप व्यायाम के लिए जिम या पार्क में नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही कुछ योग-अभ्यास करते रहें। नियमित रूप से व्यायाम करने से आपको रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। डॉक्टर बताते हैं कि सर्दियों में शुगर बढ़ने का सबसे बड़ा कारण लोगों को शारीरिक रूप से निष्क्रिय हो जाना है।


----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें