अगर आपसे पूछा जाए कि विटामिन-सी का सबसे बड़ा फायदा क्या है, तो शायद आपका जवाब होगा ये इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी है। लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। यह विटामिन शरीर में ऐसे कई काम करता है जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह सिर्फ सर्दी-जुकाम से बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि त्वचा को चमकदार बनाने, घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करने, आयरन के अवशोषण में मदद करने जैसे कई कार्यों के लिए भी जरूरी है।
विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि डॉक्टर संतुलित आहार के जरिए इसकी पर्याप्त मात्रा लेने की सलाह देते हैं। संतरा, आंवला, अमरूद, कीवी, नींबू, शिमला मिर्च और स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थ इसके अच्छे स्रोत माने जाते हैं।
क्या आप विटामिन-सी से होने वाले फायदों को जानते हैं?