दांतों की समस्या
- फोटो : Pixabay
दांतों की बढ़ सकती हैं समस्याएं
यदि आप रात के समय आइसक्रीम खाने के बाद अपने दांतों को ब्रश नहीं कर रहे हैं तो इसमें मौजूद चीनी रातभर मुंह में मौजूद रह सकती है जो दांतों में कैविटी विकसित होने के खतरे को बढ़ा देती है। कॉलेज ऑफ ऑस्टियोपैथिक मेडिसिन स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिन में प्रोफेसर जैक हिर्शफेल्ड कहती हैं, ज्यादातर लोग रात में ब्रश नहीं करते हैं, ऐसे में अगर आइसक्रीम खाने से इसके तत्व शेष बचे रह जाते हैं तो यह आपके मौखिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।