फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stress & Weakness: कुछ दिनों से हो रहा है लो फील? ये डिप्रेशन है या फिर कुछ और, यहां जानिए

Fri, 23 Jan 2026 07:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिप्रेशन या अवसाद, गंभीर मनोदशा विकार है जिसमें लगातार उदासी और काम में मन न लगने, सुस्ती लगने और नकारात्मक विचारों के आते रहने की समस्या हो सकती है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है, जिसका समय पर निदान और इलाज बहुत आवश्यक होता है। 
विज्ञापन
1 of 4
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देना और इसे ठीक रखना मौजूदा समय की प्रमुख आवश्यकताओं में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की दिक्कतें तेजी से बढ़ती हुई देखी जा गई हैं। बड़ी संख्या में युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। यह निश्चित ही गंभीर विषय है। हालांकि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है। हर बार लो फील करना डिप्रेशन ही नहीं होता है।

डिप्रेशन या अवसाद, मेंटल हेल्थ की गंभीर समस्या है जिसमें लगातार उदासी और काम में मन न लगने, सुस्ती लगने और नकारात्मक विचारों के आते रहने की समस्या हो सकती है। यह किसी भी उम्र में हो सकता है, जिसका समय पर निदान और इलाज बहुत आवश्यक होता है। मानसिक स्वास्थ्य के इस विकार का असर शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है।

डिप्रेशन के लक्षण, चिंता-तनाव जैसी समस्याओं से मिलते-जुलते होते हैं, ऐसे में इसमें अंतर करना बहुत आवश्यक होता है।
विज्ञापन

2 of 4
उदास रहने के क्या कारण हैं? - फोटो : Freepik.com
हर बार उदासी का मतलब डिप्रेशन नहीं

किसी प्रियजन की मृत्यु, नौकरी छूट जाने या किसी रिश्ते के टूटने पर आपको नकारात्मकता और जीवन से संबंधित कई तरह की कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। लेकिन उदास होना डिप्रेशन होने जैसा नहीं है।
  • चिंता-तनाव की स्थिति लंबे समय तक बने रहना, मस्तिष्क में रसायनिक बदलाव और कुछ अन्य परिस्थितियां डिप्रेशन के खतरे को बढ़ाने वाली होती हैं।
आइए जानते हैं कि डिप्रेशन में किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं जिसके आधार पर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 4
डिप्रेशन में क्या दिक्कतें होती हैं? - फोटो : Adobe Stock
डिप्रेशन की क्या पहचान है?

डिप्रेशन आपके मनोदशा को प्रभावित करने वाली स्थिति होती है, जिसके लक्षण आपके व्यवहार और मानसिक स्थिति को गंभीर तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।
  • अक्सर उदास महसूस करना, समय के साथ इसके लक्षणों का बिगड़ते जाना।
  • पहले आनंद वाली गतिविधियों में अब रुचि न होना।
  • भूख न लगना, वजन कम होना।
  • सोने में परेशानी या बहुत ज्यादा नींद आना।
  • ऊर्जा की कमी या बहुत अधिक थकान होना।
  • खुद को बेकार या दोषी महसूस करना।
  • सोचने, ध्यान केंद्रित करने या निर्णय लेने में कठिनाई।
  • मृत्यु या आत्महत्या के विचार आना।
विज्ञापन

4 of 4
डॉक्टरी मदद जरूरी - फोटो : Freepik.com
समय पर डॉक्टरी सलाह और इलाज जरूरी

यदि आपको लंबे समय तक इस तरह की दिक्कतें महसूस हो रही हैं तो अपने चिकित्सक या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लें। किसी मित्र या प्रियजन से अपनी समस्याओं के बारे में बताएं जिससे स्थिति का समय रहत अंदाजा लगाया जा सके।

अवसाद एक गंभीर विकार है जो आप और आपके परिवार पर गंभीर नकारात्मक असर डाल सकता है। अगर इसका इलाज न किया जाए तो डिप्रेशन बदतर हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप भावनात्मक, व्यवहारिक और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।


-----------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें