ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से कराएं जांच
- फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
अमर उजाला से बातचीत में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ फहीम सिद्दीकी बताते हैं, कई अन्य वजहे हैं जिनको आजकल तेजी से बढ़ती बीपी की समस्या के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है।
- अक्सर लोग स्वास्थ्य जांच बहुत देर से (30 वर्ष की उम्र के बाद) कराते हैं।
- केवल मोटापे पर ही ध्यान (दुबले मरीज भी हो सकते हैं शिकार) देना समाधान नहीं है।
- युवाओं में सही जीवनशैली को लेकर जागरूकता अभाव दिखता है।
डॉ कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर अब 20 वर्ष की उम्र में भी देखने में आ रहा है। जांच नहीं कराने से अधिकांश लोग इससे अनजान बने रहते हैं। इससे 30-45 वर्ष में ही हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर जैसी समस्याएं उभर रही हैं। यह समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों को समान रूप से देखा जा रहा है।