पेट में होने वाली दिक्कतें
- फोटो : Freepik.com
किन संकेतों को न करें अनदेखा?
हेपेटाइटिस बी या सी में थकान के अलावा भूख कम लगने, मतली-उल्टी, पेट में दर्द, बुखार और जोड़ों में दर्द हो सकता है।
- कुछ लोगों में पेशाब और मल के रंग में बदलाव के साथ पीलिया की दिक्कत भी हो सकती है।
- खास बात यह है कि लिवर की दिक्कतें बढ़ने के बावजूद कई बार लोगों में शुरुआत में इसकी पहचान नहीं हो पाती है, जो आगे चलकर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
हेपेटाइटिस संक्रमण का पता लगाने के लिए खून की जांच जरूरी है। सीडीसी के अनुसार, केवल लक्षण देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि आपको संक्रमण है या नहीं? अगर आपको लगातार पेट में दर्द, भूख कम लगने, थकान-कमजोरी के अलावा पीलिया की दिक्कत रहती है तो डॉक्टर की सलाह पर समय रहते टेस्ट जरूर करा लें। लक्षणों को अनदेखा करते रहना लिवर के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।