हृदय को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
- फोटो : Freepik.com
हार्ट के मरीज कैसे करें बचाव?
डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों को पहले से हार्ट की समस्या है उन्हें ठंड के दिनों में खास सावधानी बरतते रहना चाहिए। हार्ट अटैक के जोखिमों को कम करने के लिए आप पहले से कुछ प्रयास कर सकते हैं।
- सुबह-शाम बाहर जाते समय शरीर को गर्म रखें
- ठंड के दिनों में भारी व्यायामसे बचें।
- रोज हल्की एक्सरसाइज और वॉक करें।
- ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करें और इसे कंट्रोल में रखने के उपाय करें।
- स्वस्थ आहार लें जिनमें ओट्स, फल, सब्जियां और कम तेल वाला भोजन शामिल हो।
- धूम्रपान और शराब से दूरी रखें।
अगर आपको सांस की समस्या, सीने में दर्द, चक्कर या कमजोरी महसूस हो रही है और सामान्य उपायों से आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इसका उपचार कराएं।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।