medicine
- फोटो : getty images
हार्मोन्स और उनके काम-
इन्सुलिन – इन्सुलिन हमारे अमाशय में पाया जाता है। इन्सुलिन के जरिये ही हमारे ब्लड सेल्स को शर्करा प्राप्त होती है। इन्सुलिन शरीर में पाए जाने वाली कार्बोहाइड्रेट्स को उर्जा प्रदान करता है। यह खून में शर्करा का स्तर बनाए रखता है। इन्सुलिन की मात्रा कम होने की वजह से मधुमेह हो जाता है।
एस्ट्रोजन- यह हार्मोन महिलाओं के अंडाशय में पाया जाता है। एस्ट्रोजन मासिक धर्म और मेनोपॉज को संतुलित रखने का काम करता है। अगर शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा अधिक हो जाए तो महिलाओं को स्तन कैंसर, डिप्रेशन और मूड स्विंग जैसी गंभीर बिमारी हो सकती है। एस्ट्रोजन की मात्रा कम होने पर मुंहासों, त्वचा रोग,बाल झड़ना और पतले होने की समस्या पैदा होती हैं।
एड्रेनलिन: यह हार्मोन एड्रेनल ग्रंथि में पाया जाता है। एड्रेनलिन हार्मोन हमारी भावनाओं और मूड को तेजी से प्रभावित करता है।
प्रोलेक्टिन- प्रोलेक्टिन पिट्यूटरी ग्लैंड में पाया जाता है। यह हार्मोन माँ को स्तनपान कराने की क्षमता को बढ़ाता है। इसके अलावा यह हार्मोन महिलाओं की प्रजजन क्षमता को बढ़ाने का काम भी करता है।