फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Health: डॉक्टर ने बताया संक्रामक बीमारियों से बचने का सुपर हथियार, फ्लू हो या कोरोना भागेगा दूर

Tue, 05 May 2026 10:21 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप भी संक्रामक बीमारियों से बचे रहना चाहते है? चाहते हैं कि फ्लू, कोरोना जैसी बीमारियां आपके पास भी न भटकें? इसके लिए विशेषज्ञों की टीम ने एक बहुत ही कारगर तरीका बताया है। एक छोटी सी आदत आपको कई तरह के वायरल संक्रमण के खतरे से बचाने में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
संक्रामक रोगों से बचाव - फोटो : Amarujala.com/AI
दुनियाभर में बढ़ती कई तरह की संक्रामक बीमारियां स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। वायरस-बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण के कारण होने वाली तमाम बीमारियां हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती हैं। बीते एक दशक में हमने इसके कई उदाहरण देखे हैं। कोविड-19 महामारी हो या फिर निपाह, इंफ्लुएंजा के नए स्ट्रेन और मंकीपॉक्स जैसी बीमारियां, इन सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाया है। 

अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने हंटावायरस संक्रमण के बारे में जानकारी दी, जिसके कारण एक क्रूज में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमारी का शिकार हुए।

जब बात वायरल और सांसों से संबंधित संक्रमण की होती है तो विशेषज्ञ इसके लिए नियमित रूप से हाथों की स्वच्छता बनाए रखने को सबसे कारगर और ताकतवर हथियार मानते हैं। फ्लू हो या कोरोनावायरस, फूड पॉइजनिंग हो या डायरिया इन सभी बीमारियों से बचाव में हाथों की अस्वच्छता बड़ी भूमिका निभा सकती है। 

दिन में कई बार बस सिर्फ 20 सेकंड के लिए साबुन और पानी से हाथ को अच्छी तरह से धोना या फिर हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल आपको कई तरह की बीमारियों के खतरे से बचाए रखने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
संक्रामक बीमारियों का खतरा - फोटो : Freepik.com
संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए करें हाथों की साफ-सफाई

कई अध्ययनों से साबित हो चुका है कि हमारे हाथ संक्रमण फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम होते हैं।
 
  • हम दिनभर जाने-अनजाने में सैकड़ों सतहों जैसे दरवाजे के हैंडल, मोबाइल फोन, पैसे, सार्वजनिक स्थानों को छूते रहते हैं।
  • उसी हाथ से अपने चेहरे, आंख, नाक या मुंह को छू लेते हैं।
  • यही छोटी सी आदत खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया को सीधे हमारे शरीर में प्रवेश दिला सकती है।
  • यही कारण है कि हाथों की नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।

हाथों की स्वच्छता बनाए रखने से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के लिए हर साल 5 मई को वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है। इस साल का थीम है- एक्शन सेव लाइफ्स यानी एक ऐसी आदत जो लाखों जंदगियां बचा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
हाथों को अच्छे से करें साफ - फोटो : Freepik.com
हैंड हाइजीन का रखें ध्यान

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस बात पर जोर देता है कि लगातार और सही तरीके से हाथों की स्वच्छता बनाए रखना कई तरह के वायरल और एंटीमाइक्रोबियल संक्रमण के खतरे से बचाए रखने में मददगार हो सकता है।
 
डॉक्टर उत्कर्ष निगम बताते हैं, हाथों की स्वच्छता संक्रमण की चेन को तोड़ने में अहम भूमिका निभाती है। 
 
  • जब हम साबुन से हाथ धोते हैं या सेनेटाइजर से हाथों को साफ करते हैं तो वायरस के शरीर में प्रवेश का खतरा काफी कम हो जाता है। 
  • यही कारण है कि कोरोनामहामारी के दौरान भी नियमित हैंड हाइजीन अपनाने की सलाह दी जा रही थी। 
  • इसके अलावा, हाथ धोने से हाथों पर चिपके बैक्टीरिया भी हट जाते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और त्वचा संक्रमण का खतरा कम होता है।
  • यूनिसेफ के अनुसार, अगर सभी लोग सही तरीके से हाथ धोएं, तो हर साल लाखों बच्चों की जान डायरिया और निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाई जा सकती है।

4 of 5
वायरल संक्रमण से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com
कौन-कौन सी बीमारियों से होता है बचाव?

हाथों की सफाई सिर्फ संक्रमण से बचाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। 
 
  • यह पाचन संबंधी बीमारियों को कम करता है, क्योंकि अधिकतर बैक्टीरिया भोजन और हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं।
  • दस्त के कई मामलों में भी हाथों की साफ-सफाई न रखना बड़ा कारण हो सकता है।
  • हाथों की स्वच्छता से त्वचा और आंखों के संक्रमण जैसे कंजक्टिवाइटिस और एलर्जी की समस्या भी कम होती है।
  • महामारी या फ्लू सीजन में ये आदत आपको बीमार होने से बचाए रखने में काफी मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथों की स्वच्छता से दूर होता है संक्रमण का खतरा - फोटो : Freepik.com
इन बातों का रखें द्यान

डॉक्टर कहते हैं, भले ही आप बीमार न हों फिर भी दिन में कई बार हाथों को अच्छे से साफ करते रहें। 
 
  • हाथों पर साबुन लगाएं और हथेलियों, उंगलियों और नाखूनों के नीचे और अंगूठे को अच्छी तरह रगड़ें। इसे पानी से धोकर सूखे तौलिये से पोंछें।
  • 60% अल्कोहल वाला हैंड सैनिटाइजर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • खाना खाने से पहले, टॉयलेट के बाद, खांसने-छींकने के बाद, बाहर से घर आने पर हाथों की साफ-सफाई और भी जरूरी हो जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें